फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP spreading hatred in the society

समाज में नफरत फैला रही भाजपा

Sun, 15 May 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP spreading hatred in the society
करहल (मैनपुरी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने रविवार को कस्बे में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा का केवल एक ही एजेंडा समाज में नफरत के बीज बोना है। केंद्र व प्रदेश की सरकारों को जनता की समस्याओं और दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के साथ ही खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार गढ़े मुर्दे उखाड़कर लोगों का ध्यान मूलभूत समस्याओं से भटकाने की कोशिश कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करें। पूर्व उप ब्लाक प्रमुख राम प्रकाश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बिल्लू सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed