फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP New UP Team Triggers Political Churn in Braj Several Heavyweights Miss Out

UP: भाजपा की नई टीम ने बदला सियासी गणित, कई दिग्गजों के टूट गए अरमान; कुछ चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 26 Jun 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 09:54 AM IST
सार

भाजपा की नई प्रदेश टीम की घोषणा के बाद आगरा और ब्रज क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जहां कई दिग्गज नेताओं को संगठन में जगह नहीं मिल सकी, वहीं मथुरा के विधायक राजेश चौधरी और मैनपुरी की गीता शाक्य को बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं।

विज्ञापन
BJP New UP Team Triggers Political Churn in Braj Several Heavyweights Miss Out
रामप्रताप चौहान बने महामंत्री, विजय शिवहरे को भी बड़ी जिम्मेदारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित की गई उत्तर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की नई सूची ने आगरा और ब्रज क्षेत्र के सियासी गलियारों में भारी उठापटक मचा दी है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए इस नई टीम के सामने आने के बाद जहां कुछ चेहरों के आगे बढ़ने का ख्वाब परवान नहीं चढ़े। वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश संगठन में जगह पाने का ख्वाब देख रहे कई कद्दावर नेताओं के अरमान ठंडे हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ऐतिहासिक फूलों का ताजिया: रातभर चली जियारत और मांगी गईं मन्नतें, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक; शहरभर में निकलेंगे जुलूस
विज्ञापन



 

दरअसल, पार्टी पदाधिकारी बनने की प्रक्रिया के दौरान आगरा और ब्रज क्षेत्र में नाम तय होने को लेकर आखिरी वक्त तक भारी खींचतान मची रही। अगर बड़े चेहरों की बात करें तो आगरा के राम प्रताप सिंह और विजय शिवहरे इस बार भी जहां के तहां ही रह गए हैं, यानी उन्हें संगठन में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रहे दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्व महापौर व हाथरस से विधायक अंजुला सिंह माहौर और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दिनेश शर्मा को भी इस बार नई सूची में कोई जगह नहीं मिल सकी है। इसके अलावा नोएडा के प्रभारी रहे प्रमोद गुप्ता और वरिष्ठ नेत्री निर्मला दीक्षित भी इस बार प्रदेश टीम में स्थान पाने से चूक गईं।

ये भी पढ़ें -  UP: मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से एक की मौत; चार झुलसे


 
विज्ञापन

बंगाल और बिहार चुनाव में जमकर पसीना बहाने वाले पूर्व महानगर अध्यक्ष भानु महाजन व मथुरा के नागेंद्र सिकरवार की संगठन में जगह मिलने की आस खत्म हो गई। पार्टी प्रभारी रहे अमित वाल्मीकि को भी संगठन में इस बार जगह नहीं मिली।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष की करीबी का मिला फल
फेरबदल के बीच मथुरा के मांठ से विधायक राजेश चौधरी बड़ा नाम बनकर उभरे हैं। पार्टी में सीधे महामंत्री बनाए जाने को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का करीबी होने के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। राजेश के विधानसभा चुनाव के दौरान नवीन मांठ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी थे। वहीं, बिहार चुनाव के दौरान राजेश ने नितिन नवीन के क्षेत्र में प्रभारी की भूमिका निभाई थी। फेरबदल में मैनपुरी की गीता शाक्य को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं गीता को अब प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

ये भी पढ़ें -  DL: डाक में गुम हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस, दोबारा पाने के लिए फिर देने पड़ रहे 400 रुपये; अधिकारी नहीं कर रहे सुनावई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed