फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Mp Rajveer Singh Says Kalyan Singh Will Play Important Role In Ram Mandir Nirman

भाजपा सांसद ने दिया बड़ा बयान, 'श्रीराम मंदिर निर्माण में कल्याण सिंह निभाएंगे अहम भूमिका'

Tue, 08 Oct 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bjp Mp Rajveer Singh Says Kalyan Singh Will Play Important Role In Ram Mandir Nirman
सांसद राजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री के रूप में मंदिर मुद्दे को लेकर सुर्खियों में रहे कल्याण सिंह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगे। यह बातें सांसद राजवीर सिंह ने रविवार को मंडी समिति में खाद्यान व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं। 
विज्ञापन


सांसद ने समारोह में कहा कि हम आशावादी हैं, हमारा मानना है कि करोड़ों की आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण बहुत जल्दी शुरू होगा। सांसद ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 17 अक्ततूबर तक मंदिर मामले की सुनवाई पूरी करने की बात कहकर शीघ्र निर्णय का रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन

मंदिर के पक्ष में मिल रहे साक्ष्य से देशवासी आश्वस्त हैं कि निर्णय मंदिर के पक्ष में ही आएगा। रियलिटी शो बिग बॉस में अश्लीलता के प्रश्न पर सांसद ने कहा कि वे समाचार के अलावा कोई सीरियल नहीं देखते लेकिन यदि ऐसा है तो इसे बंद होना चाहिए।

बताते चलें कि हाल में राजस्थान के राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त हुए कल्याण सिंह ने एक बार फिर भाजपा की सदस्यता लेकर पार्टी में सक्रियता का संकेत दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed