फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP government will be formed again in the state - Rita Bahuguna Joshi

प्रदेश में पुन: बनेगी भाजपा की सरकार-रीता बहुगुणा जोशी

Wed, 09 Jun 2021 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again in the state - Rita Bahuguna Joshi
टूंडला (फिरोजाबाद)।नेशनल हाईवे पर बुधवार को भाजपा नेता व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का लखनऊ से दिल्ली जाते समय भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार पुन: बनेगी।
विज्ञापन

सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी में प्रदेश सरकार ने हर गरीब और संक्रमित व्यक्ति की सहायता की है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण समाप्त होने को है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री ने जरूरतमंदों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराने का जो कदम उठाया है वो बेहद सराहनीय है। स्वागत के दौरान नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला, रामतीर्थ सिंह चक, संजय परमार, प्रेमचंद शास्त्री, जितेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, जितेंद्र तोमर ,केपी सिंह सेंगर, दीपक राजोरिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed