फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP candidate nomination paper passed without scrutiny objection came

Nikay Chunav 2023: भाजपा प्रत्याशी का पर्चा बिना जांच हुआ पास, आई आपत्ति

Thu, 20 Apr 2023 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 11:53 AM IST
सार

जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को एनओसी जारी करने वाले अधिशासी अभियंता को रिकाॅर्ड सहित तलब किया है।
 

विज्ञापन
BJP candidate nomination paper passed without scrutiny objection came
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम चुनाव में जलकल विभाग की फर्जी नो ड्यूज (अदेयता) प्रमाणपत्र का मामला सामने आया है। वार्ड 31 के भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति आई है। आपत्ति की जांच बिना नामांकनपत्र स्वीकृत हो गया। आपत्ति करने वाले की शिकायत पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने जलकल विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

बेलनगंज भैरो नाला निवासी नरेंद्र जोशी ने वार्ड 31 से भाजपा प्रत्याशी इंद्रपाल सिंह के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जलकल विभाग की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रत्याशी पर 1.06 लाख रुपये जल कर, जल मूल्य व सीवर कर बकाया होने पर भी नो ड्यूज प्रमाणपत्र जारी कर दिया। आपत्ति पर जांच नहीं की गई। प्रत्याशी का पर्चा स्वीकृत हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: शहंशाह अकबर ने कैसे खड़ा किया मुगल साम्राज्य? दुर्लभ चित्र और पेंटिंग से जानें पूरा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

आई आपत्ति

इसे लेकर बुधवार को आपत्तिकर्ता ने डीएम से शिकायत की। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को एनओसी जारी करने वाले अधिशासी अभियंता को रिकाॅर्ड सहित तलब किया है। जांच के बाद भी कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed