{"_id":"6440c569bb90d35aa3009ae7","slug":"interpretation-center-start-world-heritage-day-at-akbar-tomb-sikandra-agra-2023-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शहंशाह अकबर ने कैसे खड़ा किया मुगल साम्राज्य? दुर्लभ चित्र और पेंटिंग से जानें पूरा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शहंशाह अकबर ने कैसे खड़ा किया मुगल साम्राज्य? दुर्लभ चित्र और पेंटिंग से जानें पूरा इतिहास
Thu, 20 Apr 2023 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:24 AM IST
सार
सिकंदरा के पूर्वी दालान में टूरिस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया गया है, जिससे पर्यटकों को स्मारक के इतिहास वास्तुकला के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
इंटरप्रिटेशन सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुगल साम्राज्य को मजबूती देने वाले शहंशाह अकबर के जीवन से जुड़े प्रसंग और मुगल इतिहास को जानना है तो अकबर के मकबरे, सिकंदरा में बनाए गए इंटरप्रिटेशन सेंटर को देखने जाइए। इस सेंटर में मुगल इतिहास के साथ शहंशाह अकबर के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर दुनिया भर के म्यूजियम में रखी गई दुर्लभ पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया है। ब्रिटिश काल में मकबरे में हुई मरम्मत और स्थिति को भी इंटरप्रिटेशन सेंटर में दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें - Mathura Fire: वृंदावन में मुखराई मोड़ मार्केट में लगी भीषण आग, एक दर्जन दुकानें हुईं राख
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां बनाया गया इंटरप्रिटेशन सेंटर
अकबर के मकबरे के मुख्य प्रवेश द्वार के दाएं ओर टॉयलेट ब्लॉक के पास एएसआई ने इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया है। विश्व धरोहर दिवस पर इसका उद्घाटन हुआ। बुधवार को पर्यटक मकबरे में पहुंचे तो इंटरप्रिटेशन सेंटर में पहुंचने के बाद उन्हें कई अनूठी जानकारियां मिलीं। अपने जीवन काल में ही अपना मकबरा तामीर कराने की परंपरा बताई गई है, जिसे मुगल तातरी परंपरा का नाम देते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mathura Fire: वृंदावन में मुखराई मोड़ मार्केट में लगी भीषण आग, एक दर्जन दुकानें हुईं राख
विज्ञापन
ये हैं अनूठी जानकारियां
- बाबरनामा में समरकंद से बुस्तान सराय के लिए प्रस्थान करते बाबर की पेंटिंग- हुमायूं के सामने अकबर के अपनी मां के पास दौड़कर पहुंचने की पेंटिंग
- गुजरात में अपनी जीत के बाद फतेहपुर सीकरी लौटने पर खुशी मनाने की पेंटिंग
- शेख सलीम चिश्ती के साथ पेड़ के नीचे बादशाह अकबर अपनी परिचारिकाओं के साथ
- 1562 में अजमेर में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की कब्र पर पहुंचे अकबर
- अकबरनामा में चित्रित अकबर की पालम के नजदीक शिकार करने की पेंटिंग
- ब्रिटिश काल में अकबर के मकबरे की पश्चिमी दीवार के पुनर्निर्माण का चित्र
- ब्रिटिश काल में अकबर के मकबरे की पहली मंजिल की छत की मरम्मत
- सिकंदरा परिसर में मौजूद कांच महल, लोदी मकबरा की जानकारी
- मुगल शासकों की बाबर से लेकर बहादुरशाह तक की वंशावली
- शहंशाह अकबर के साम्राज्य विस्तार के लिए लड़े गए युद्धों का ब्योरा
न्यूमेरिक्स
124 एकड़ में फैला है सिकंदरा स्मारक328 फीट लंबाई में हैं मकबरे का भवन
100 फीट की ऊंचाई और पांच मंजिला
1605 में शहंशाह अकबर की मृत्यु
1612 में बनकर तैयार हुआ मकबरा