फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding couple hit by eco car, wife dies

ईको कार की चपेट में आए बाइक सवार दंपत्ति, पत्नी की मौत

Tue, 12 Apr 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike riding couple hit by eco car, wife dies
पटियाली में सड़क हादसे में महिला पिंकी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के म्याऊ चौराहे पर एक अनियंत्रित ईको कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। कार की चपेट में आकर पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

अजय पाल (25) अपनी पत्नी पिंकी (21) के साथ बाइक से दवा लेने के लिए कायमगंज जा रहे थे। ग्राम म्याऊं के चौराहे पर ईको कार ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक कार दौड़ाते हुए भाग गया।
विज्ञापन

दंपती लहूलुहान अवस्था में चौराहे पर सड़क पर पड़े थे। तभी आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस वैन दुर्घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को पटियाली के चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और चीत्कार मचने लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed