{"_id":"63085149b21da11869622d18","slug":"big-business-of-fake-incense-sticks-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेल, घी, मोबिल ऑयल के बाद नकली धूपबत्ती का भी बड़ा कारोबार, छापेमार कार्रवाई में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेल, घी, मोबिल ऑयल के बाद नकली धूपबत्ती का भी बड़ा कारोबार, छापेमार कार्रवाई में हुआ खुलासा
Fri, 26 Aug 2022 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:21 AM IST
सार
डेनिम डीलक्स धूप व अगरबत्ती और गुलाब डीलक्स धूपबत्ती की नकली कॉपी तैयार की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। हालांकि मुख्य आरोपी इस कार्रवाई के दौरान भाग निकला।
विज्ञापन
धूप बत्ती
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में तेल, घी, मोबिल ऑयल, सीमेंट, नमक के बाद धूप और अगरबत्ती भी नकली बनाकर बेची जा रही है। थाना छत्ता में कंपनी के नाम के डिब्बों में नकली धूपबत्ती और अगरबत्ती बेची जा रही थी। पुलिस ने कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की सूचना पर छापा मारा। इसके बाद माल बरामद कर लिया। आरोपी भाग निकला। मामले में धोखाधड़ी और कॉपी राइट एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुकदमा दिल्ली निवासी हबीब उर्फ रहमान ने दर्ज कराया है। इसमें कहा कि वह आलवेज डिटेक्टिव सर्विसेज कंपनी में ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव हैं। भोपाल की अनंत इंडस्ट्रीज डेनिम डीलक्स धूप व अगरबत्ती और गुलाब डीलक्स धूपबत्ती बनाती है। आलवेज डिटेक्टिव सर्विसेज कंपनी को अनंत इंडस्ट्रीज ने कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। पिछले दिनों सूत्रों से जानकारी मिली थी कि छत्ता क्षेत्र में कंपनी के नाम से नकली धूप और अगरबत्ती बेची जा रही है।
हबीब उर्फ रहमान ने थाना छत्ता पुलिस से शिकायत की। इसमें पता चला कि पीपल मंडी स्थित निक्की उर्फ निखिल की रेखा परर्फ्यूमरी हाउस के नाम से फर्म है। वह कंपनी का ट्रेडमार्क प्रयोग कर धूप और अगरबत्ती बनाकर कंपनी के नाम के नकली डिब्बों में बेच रहे हैं। वह पुलिस के साथ पहुंचे तो निक्की भाग निकला। कारखाने में धूप बनती मिली। पुलिस ने मौके से 57 बड़े पैकेट, 120 छोटे पैकेट, 646 पीस सील टेप, 31 किलोग्राम कच्चा और तैयार माल बरामद हुआ।