फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big business of fake incense sticks in agra

Agra News: तेल, घी, मोबिल ऑयल के बाद नकली धूपबत्ती का भी बड़ा कारोबार, छापेमार कार्रवाई में हुआ खुलासा

Fri, 26 Aug 2022 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 10:21 AM IST
सार

डेनिम डीलक्स धूप व अगरबत्ती और गुलाब डीलक्स धूपबत्ती की नकली कॉपी तैयार की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। हालांकि मुख्य आरोपी इस कार्रवाई के दौरान भाग निकला।

विज्ञापन
Big business of fake incense sticks in agra
धूप बत्ती - फोटो : istock

विस्तार

ताजनगरी आगरा में तेल, घी, मोबिल ऑयल, सीमेंट, नमक के बाद धूप और अगरबत्ती भी नकली बनाकर बेची जा रही है। थाना छत्ता में कंपनी के नाम के डिब्बों में नकली धूपबत्ती और अगरबत्ती बेची जा रही थी। पुलिस ने कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की सूचना पर छापा मारा। इसके बाद माल बरामद कर लिया। आरोपी भाग निकला। मामले में धोखाधड़ी और कॉपी राइट एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुकदमा दिल्ली निवासी हबीब उर्फ रहमान ने दर्ज कराया है। इसमें कहा कि वह आलवेज डिटेक्टिव सर्विसेज कंपनी में ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव हैं। भोपाल की अनंत इंडस्ट्रीज डेनिम डीलक्स धूप व अगरबत्ती और गुलाब डीलक्स धूपबत्ती बनाती है। आलवेज डिटेक्टिव सर्विसेज कंपनी को अनंत इंडस्ट्रीज ने कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। पिछले दिनों सूत्रों से जानकारी मिली थी कि छत्ता क्षेत्र में कंपनी के नाम से नकली धूप और अगरबत्ती बेची जा रही है।
विज्ञापन


हबीब उर्फ रहमान ने थाना छत्ता पुलिस से शिकायत की। इसमें पता चला कि पीपल मंडी स्थित निक्की उर्फ निखिल की रेखा परर्फ्यूमरी हाउस के नाम से फर्म है। वह कंपनी का ट्रेडमार्क प्रयोग कर धूप और अगरबत्ती बनाकर कंपनी के नाम के नकली डिब्बों में बेच रहे हैं। वह पुलिस के साथ पहुंचे तो निक्की भाग निकला। कारखाने में धूप बनती मिली। पुलिस ने मौके से 57 बड़े पैकेट, 120 छोटे पैकेट, 646 पीस सील टेप, 31 किलोग्राम कच्चा और तैयार माल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed