फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bharat bandh of 5 july calls on social media fail dm ssp on alert latest news in hindi

फिरोजाबादः कामयाब नहीं हुआ भारत बंद का मंसूबा, पुलिस-प्रशासन ने बरती कड़ी चौकसी

Sat, 06 Jul 2019 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 06 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
bharat bandh of 5 july calls on social media fail dm ssp on alert latest news in hindi
भारत बंद के सोशल मीडिया पर चले संदेश के बाद दिन भर मुस्तैद रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जुमा की नमाज के दौरान शहर के प्रमुख बाजार और धार्मिक स्थलों के आस-पास पुलिस फोर्स सक्रिय रहा। सीओ सिटी इंदु प्रभा एवं नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी फोर्स के साथ बाजार में भ्रमण लेते रहे। नमाज अदा करने के साथ लोग घरों को रवाना हो गए। धार्मिक स्थलों के बाहर भीड़ एकत्रित नहीं होने दी। 
विज्ञापन


भीड़ हिंसा में मारे गए युवक के समर्थन में कुछ संगठनों द्वारा जुमा की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन करने, बाजार बंद का आह्वान सोशल मीडिया के माध्यम से किया था।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में शुक्रवार (जुमा) के दिन हाई अलर्ट पर था। डीएम चंद्रविजय सिंह,एसएसपी सचिंद्र पटेल ने जिले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए टीम को सुबह से बाजारों में सक्रिय कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर बल्देव सिंह खनेड़ा, एसएचओ उत्तर अनूप तिवारी, दक्षिण तेज बहादुर सिंह चंदेल व एसएसआई रसूलपुर सामून अली के साथ पीएसी की टोली बाजार में सक्रिय थी। शहर के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों के आस-पास फोर्स सक्रिय दिखा। 

दोपहर एक बजे के बाद नमाज अदा करने के साथ घरों को रवाना होने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल मेवा फरोशान के करीब एकत्रित होने का प्रयास किया लेकिन, फोर्स ने उन्हें घर जाने की हिदायत दी।

क्षेत्राधिकारी सिटी इंदुप्रभा, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी बाजार में रहे। इस दौरान उन्होंने शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा से बात की थी। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां एवं शीराज अली ने नमाजियों को शहर मुफ्ती के संदेश का प्रपत्र का वितरण किया।
 

शहर के प्रमुख धर्म स्थल के इमाम अब्दुल अलीम ईसा वसीउल्लाही ने आमजन से आह्वान किया कि सभी आमजन प्यार व मोहब्बत से रहें। खुद भी महफूज रहें दूसरों को महफूज रखें। अफवाहों से बचें।मुल्क और शहर के कानून पर अमल करें। अच्छे शहरी बनकर जिंदगी गुजारें। मोटर साइकिल, स्कूटर चलाने वाले हेलमेट का जरूर इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed