फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   beating the joint commissioner commercial tax department in agra

टोल टैक्स पर ज्वाइंट कमिश्नर को पीटा, ये थी वजह

Fri, 12 Jan 2018 10:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला सैंया आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला सैंया आगरा Updated Fri, 12 Jan 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
beating the joint commissioner commercial tax department in agra
टोल - फोटो : amar ujala
आगरा के सैंया में हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर से टोल टैक्स मांगने पर विवाद हो गया। दोनों ओर से मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। सूचना पर एसपीआरए भी थाने पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों ने सुलहनामा लिखकर समझौता कर लिया।
विज्ञापन


शाम चार बजे झांसी में तैनात वाणिज्य कर के ज्वाइंट कमिश्नर आगरा आ रहे थे। उनके साथ गाड़ी में चार लोग शिवराज, दिनेश, संतोष, शिवकुमार भी थे। सैंया टोल प्लाजा पर ज्वाइंट कमिश्नर की गाड़ी का टोल टैक्स काटने को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि ज्वाइंट कमिश्नर के साथ बैठे लोग नशे में थे। उन्होंने टोल पर महिला कर्मचारी को अपशब्द कह दिए। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। टोल कर्मचारियों ने कार सवारों को गाड़ी से निकालकर पीटा। कर्मचारियों ने ज्वाइंट कमिश्नर को भी पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीआरए भी मौके पर पहुंचे 

दोनों ओर से मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। ज्वांइट कमिश्नर का मामला पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पश्चिमी अखिलेश नारायन सिंह भी थाना सैंया आ गए। 

ज्वाइंट कमिश्नर कार्रवाई नहीं चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराया और दोनों ओर से सुलहनामा लिखवाकर समझौता करा दिया।  पुलिस ने बताया कि नशे में बताए गए कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश नारायन सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और टोलकर्मियों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते थे। इस पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed