{"_id":"66a7d179a10a66552901d8e7","slug":"bars-problem-will-be-solved-together-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-121540-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बार की समस्या का समाधान मिल जुलकर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बार की समस्या का समाधान मिल जुलकर होगा
Mon, 29 Jul 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। अधिवक्ताओं की दोनों एसडीएम से वार्ता में बार की किसी भी समस्या का समाधान मिल जुलकर करने की बात कही गई। अधिवक्ताओं के न्यायालयों में वादों को सुनने के समय के प्रस्ताव को एसडीएम ने स्वीकार किया। मंगलवार से निर्धारित समय पर कोर्ट में मुकदमों की होगी सुनवाई।
सोमवार को एसडीएम संध्या शर्मा एवं एसडीएम न्यायिक नितिन कुमार के साथ अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव ने प्रतिनिधि मंडल की मौजूदगी में वार्ता की गई। अध्यक्ष ने तहसील की अदालतों में वादों को सुनने के मामूली सुधार का प्रस्ताव अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया। दोनों अधिकारियों ने अपनी सहमति जताई और मंगलवार से वादों की सुनवाई करने को कहा।
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के बैठक में नहीं मौजूद होने पर एतराज जताया तो एसडीएम संध्या शर्मा ने बताया कि आजकल बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है। तीनों अधिकारी क्षेत्र में हैं। तहसीलदार के पेशकार विपिन कुमार को सुधार लाने को कहा गया है। रमेशचंद्र तिवारी, सुबोध कुमार सक्सेना, करन सिंह वर्मा, तेज सिंह वर्मा, शिवकुमार दुबे, शिशुपाल सिंह शाक्य, राजेश कुमार यादव मौजूद रहे।