{"_id":"5cece495bdec2207226eb66b","slug":"banke-bihari-temple-will-be-overhauling-in-vandhvan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, जुलाई तक कॉरीडोर का प्रथम तल होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, जुलाई तक कॉरीडोर का प्रथम तल होगा तैयार
Wed, 29 May 2019 10:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर में बने रहे विशाल हॉल का निरीक्षण करने के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर जिला जज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मोहन बाग में बैठक हुई। इसमें ठाकुर बांकेबिहारी का मुख्य मंदिर का जीर्णोद्धार के काम के बारे में भी बताया गया।
प्रदेश के गृह विभाग के ओएसडी एके सिंह ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर परिसर में मंदिर की गरिमा के अनुरूप भव्य एवं विशाल कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्थान राजकीय निर्माण द्वारा पाइलिंग का कार्य पूर्ण कर लिया है।
पाइल्स भूकंपरोधी और सुरक्षित बनाए गए हैं। इस का निर्माण कार्य हजार साल को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। मिट्टी निकलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि जुलाई में प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा।

मुख्य मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरा कार्य ठाकुर बांकेबिहारी का मुख्य मंदिर का जीर्णोद्धार करना है। मंदिर करीब 1870 में बनकर तैयार हुआ था। प्राचीन होने के कारण इसका प्राकृतिक क्षरण हुआ है। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से जुड़ी कार्यदायी संस्था इंटेक इस कार्य की वैज्ञानिक अध्ययन करेगी।
इस पर विचार करने के बाद ही जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। इसमें यह भी ध्यान रखा जाएगा कि भक्तों को प्रभु दर्शन में किसी तरह की अड़चन न होने पाए। बैठक में एडीजे राजीव भारती, सीजेएम संजय यादव, सिविल जज एवं बांकेबिहारी मंदिर के प्रभारी शैलेन्द्र वर्मा, मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार, आदि उपस्थित थे।