फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank employees's strike second day

हड़ताल के दूसरे दिन बैककर्मियों ने किया बुद्धि-शुद्धि हवन, मोदी सरकार को दी ये चेतावनी

Thu, 31 May 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 31 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
bank employees's strike second day
हवन करते बैंक कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों में गुरुवार को भी हड़ताल के कारण शाखाएं और एटीएम बंद रहे। जिससे बैंक ग्राहक पैसे निकालने के लिए परेशान दिखे। 
विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया के संजय प्लेस एलआईसी बिल्डिंग स्थित जोनल ऑफिस पर बैंककर्मियों ने सरकार और इंडियन बैंक एसोसिएशन के लिए खिलाफ प्रदर्शन किया और बुद्धि-शुद्धि हवन किया। 
विज्ञापन


वेतन समझौता समेत आधा दर्जन मांगों को लेकर बैंककर्मी दो दिन हड़ताल पर रहे। गुरुवार को हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने हवन कर वित्त मंत्रालय और आईबीए की बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को दी चेतावनी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने दो दिन की हड़ताल में इंडियन बैंक एसोसिएशन को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को न माना गया तो अब संघर्ष और व्यापक व भीषण होगा। 

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि बैंक ज्यादा शाखाएं खोल रहे हैं। लाभ कमा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों को वेतन समझौते के नाम पर केवल दो फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दे रहे हैं, जो अनुचित और अस्वीकार्य है। 

उधर, नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स एवं नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैक ऑफीसर्स की संयुक्त बैठक संजय प्लेस स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें संगठनों के पदाधिकारियों ने आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई। 

वेतन समझौते के नाम पर षड्यंत्र

bank employees's strike second day
हड़ताल के चलते बैंक बंद - फोटो : अमर उजाला
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीके गोयल ने कहा कि देश के सभी बैंककर्मियों ने नोटबंदी, जनधन योजना, मुद्रा योजना, ऋण माफी योजना समेत सरकारी योजनाओं को सफल बनाया है। जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मंचों पर की है, लेकिन वेतन वृद्धि के मामले में सरकार पीछे हट रही है।

स्टेट बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के महासचिव डीसी मिश्रा ने कहा कि अब तक दस दौर की बातचीत हो चुकी है। आईबीए द्वारा दो फीसदी की वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है, जिससे रोष बढ़ा है। आईबीए द्वारा वेतन समझौते के नाम पर षड्यंत्र रचा जा रहा है। 

नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफीसर्स के राष्ट्रीय सचिव नरेश शर्मा ने कहा कि अगर 28 और 29 मई को हड़ताल की जाती तो इसके परिणाम अच्छे होते। ऐसे में चार दिनों की हड़ताल से कारोबार प्रभावित होता और सरकार पर दबाव पड़ता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed