फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on taking straw for sale in other districts in Mainpuri

मैनपुरी: भूसे की किल्लत रोकने के लिए प्रशासन सतर्क, जिले से बाहर ले जाने पर लगी रोक

Sun, 01 May 2022 12:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 May 2022 12:59 AM IST
सार

मंडलायुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने आदेश दिया है कि किसी भी हाल में गैर जिले या गैर प्रदेश में भूसे का विक्रय न किया जाए।

विज्ञापन
Ban on taking straw for sale in other districts in Mainpuri
भूसे की किल्लत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में भूसे की किल्लत रोकने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। इसके लिए जिले से बाहर भूसे की बिक्री करने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सरसों के भूसे का भट्ठों में प्रयोग भी फिलहाल प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंडलायुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी ने ये पत्र जारी किया है। 

विज्ञापन


बीते वर्ष गेहूं का रकबा कम होने के चलते लोगों को भूसे की किल्लत से जूझना पड़ा। हाल ये रहा कि भूसे की कीमत 1500 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गई। वहीं कई जगह तो भूसा उपलब्ध ही नहीं हो सका। इसके साथ ही बेसहारा गोवंशों के लिए संचालित गोशालाओं में भी भूसे की कमी पड़ गई। इसी देखते हुए इस बार गेहूं की कटाई के दौरान ही प्रशासन सतर्क हो गया है। 

विज्ञापन

आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई 

मंडलायुक्त आगरा मंडल अमित गुप्ता के आदेश पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने आदेश दिया है कि किसी भी हाल में गैर जिले या गैर प्रदेश में भूसे का विक्रय न किया जाए। इसके लिए व्यवस्था कराने के लिए उप जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं। इसके साथ सरसों की थ्रेसिंग से निकलने वाले भूसे का प्रयोग भी भट्ठों में न करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी ऐसा आदेश का उल्लंघन पाया जाता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोशालाओं में भी भूसा एकत्रित करने के आदेश 

जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को उनके क्षेत्र में संचालित गोशालाओं में भी भूसा एकत्रित करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर भूसा बैंक बनाने के लिए कहा है। इसमें खरीदा हुआ भूसा एकत्रित करने के साथ ही जन सहयोग से भी भूसा जमा किया जाएगा। इससे बाद में गोवंशों के  लिए भूसे की कमी नहीं होगी। 

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि मंडलायुक्त आगरा मंडल आगरा ने आदेश दिया था कि भूसा गैर जिले और गैर प्रदेशों में न जाए। ताकि जिले में भूसे की पर्याप्त उपलब्धता रहे। साथ ही सरसों के भूसे को भी भट्ठों में प्रयोग न किए जाने के लिए आदेश दिया है। इसी के क्रम में पत्र जारी किया गया है। सभी लोगों से नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed