फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BAMS students create ruckus at Dr Bhimrao Ambedkar University

आगरा विश्वविद्यालय: 'तीन घंटे में लिखी कॉपी, एक मिनट में कैसे जांची', बीएएमएस के छात्रों का हंगामा

Wed, 26 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 26 Aug 2026 06:01 AM IST
सार

बीएएमएस के छात्रों ने बताया कि आरटीआई से कॉपी निकलवाने पर पता चला कि अधिकांश छात्रों की कॉपियां एक या दो मिनट में ही जांच ली गई हैं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में एकत्रित होकर छात्रों ने नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
BAMS students create ruckus at Dr Bhimrao Ambedkar University
विश्वविद्यालय अधिकारियों के सामने अपनी बात रखते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) के छात्रों ने सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा मूल्यांकन पर सवाल उठाए और प्रदर्शन किया। परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर छात्रों ने सवाल किया कि जिस कॉपी को लिखने में उन्हें तीन घंटे का समय लगा, उसे परीक्षकों ने महज एक मिनट में कैसे जांच लिया। करीब 2 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने 48 घंटे में रिजल्ट अपडेट कराने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन


छात्र अमन ने आरोप लगाया कि परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़ी शिकायतों के बारे में जब कोई विद्यार्थी अकेले विश्वविद्यालय पहुंचता है तो उसकी सुनवाई नहीं की जाती। छात्र विकास ने बताया कि आरटीआई से कॉपी निकलवाने पर पता चला कि अधिकांश छात्रों की कॉपियां एक या दो मिनट में ही जांच ली गई हैं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में एकत्रित होकर छात्रों ने नारेबाजी भी की। विद्यार्थियों के सवाल और विरोध बढ़ने पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से पुलिस बुला ली गई। नाराजगी और बढ़ने पर परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की समस्या के लिए परीक्षा समिति की बैठक की जा रही है। जल्द ही विद्यार्थियों की समस्या का निवारण करा दिया जाएगा। -डॉ. ओमप्रकाश, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-VIDEO: स्कूटी सवारों को राैंदा, टक्कर के बाद घसीटते हुए ले गई कार; बड़े के सामने छोटे भाई की तड़प-तड़पकर माैत





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed