{"_id":"653169bf520852fd5301181b","slug":"bams-exam-slips-with-minute-writing-were-made-and-brought-so-far-12-copycats-have-been-caught-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : बीएएमएस की परीक्षा में धरे गए तीन और नकलची, सूक्ष्म लिखावट और गजब का जुगाड़ देख कक्ष निरीक्षक भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : बीएएमएस की परीक्षा में धरे गए तीन और नकलची, सूक्ष्म लिखावट और गजब का जुगाड़ देख कक्ष निरीक्षक भी हैरान
Fri, 20 Oct 2023 01:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:57 AM IST
सार
बीएएमएस की परीक्षा में अब तक 12 नकलची पकड़े गए हैं। हैरानी की बात ये है कि अभी भी ये सिलसिला जारी है। नकल करने के लिए गजब का दिमाग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस की परीक्षा में बृहस्पतिवार को भी तीन नकलची पकड़े गए। तीनों के पास से नकल की पर्चियां बरामद की गईं। नकल की पर्चियों को इस कदर बनाया गया कि परीक्षकों को कुछ भी पढ़ने में ही नहीं आ रहा था। वहीं इन पर्चियों को छिपाने के लिए भी इनके द्वारा गजब का दिमाग लगाया गया था।
विज्ञापन
तीनों नकलची विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में परीक्षा दे रहे थे। संस्थान के निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों के पास से नकल की पर्चियां बरामद की गईं। किसी ने मोजे में तो किसी ने पैंट के अंदर पर्चियां छिपा रखी थीं। पर्चियों में बहुत ही छोटे अक्षरों में लिखा था।
विज्ञापन
तलाशी में पकड़े गए
कक्ष निरीक्षकों की तलाशी के दौरान तीनों पकड़ में आए। बीएएमएस की परीक्षा में अब तक 12 नकलची पकड़े जा चुके हैं। इसमें से 11 आईईटी में और एक कंप्यूटर सेंटर में पकड़ा गया है।
विज्ञापन