फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bah's Naresh Yadav and Ankur Dixit win silver in State Athletics

Agra News: स्टेट एथलेटिक्स में बाह के नरेश यादव व अंकुर दीक्षित की चांदी

Sat, 09 May 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Bah's Naresh Yadav and Ankur Dixit win silver in State Athletics
पदक विजेता ​खिलाड़ी
बाह। विश्व एथलेटिक्स दिवस पर बृहस्पतिवार को प्रयागराज के मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में ओपन स्टेट चैंपियनशिप में बाह के नरेश यादव ने बाधा दौड़ में एवं अंकुर दीक्षित ने गोला फेंक में चांदी जीत कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

पीएसी कोठी बाह के रहने वाले शिक्षक कमलेश दीक्षित के बेटे अंकुर दीक्षित ने 17 मीटर गोला फेंक कर रजत पदक जीता, जबकि मेरठ के आर्यन त्यागी ने स्वर्ण पदक, सहारनपुर के विजय कुमार ने कांस्य पदक जीता। वहीं बाह के कलींजर गांव के किसान नाथूराम यादव के बेटे नरेश यादव ने पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए बाधा दौड़ में रजत पदक जीता है, जबकि गोरखपुर के दीपक कुमार ने स्वर्ण पदक एवं बनारस के सत्यम मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। चोट के बाद नरेश यादव की ट्रैक पर शानदार वापसी हुई है। 2018 में नरेश यादव ने एथलेटिक्स की दुनिया में पंजाब के अर्जुन एवार्डीज रंधावा का दिल्ली स्टेट गेम्स में 1998 का 110 मीटर की बाधा दौड़ का रिकार्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीतकर तहलका मचा दिया था। रंधावा ने 14.60 सेकंड का रिकार्ड बनाया था। नरेश यादव ने 14.28 सेकंड का नया रिकार्ड अपने नाम किया था। स्टेट एथलेटिक्स प्रयागराज में रजत पदक जीतने वाले नरेश यादव एवं अंकुर दीक्षित की कामयाबी पर बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह, हृदय नरायन शर्मा, कृपा नरायन उर्फ छुट्टन शर्मा, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, अनिल तोमर, पुनीत शर्मा, अंकुर तिवारी, ब्रजमोहन शर्मा आदि ने खुशी का इजहार कर बधाई दी है। संवाद

पदक विजेता खिलाड़ी

पदक विजेता खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed