फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   auto driver broke the head of the home guard by hitting him with a brick

दुस्साहस: ऑटो चालक ने होमगार्ड का ईंट मारकर सिर फोड़ा, इस बात से हुआ नाराज...मुकदमा हुआ दर्ज

Fri, 26 Jul 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 12:01 AM IST
सार

मथुरा में गलत दिशा में ऑटो ले जा रहे चालक को पकड़ना होमगार्ड को भारी पड़ गया। ऑटो  चालक ने ईंट मारकर होमगार्ड का सिर फोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
auto driver broke the head of the home guard by hitting him with a brick
ऑटो - फोटो : istock

विस्तार

मथुरा शहर कोतवाली के थाना क्षेत्र के गोवर्धन चौराहा पर गलत दिशा में आ रहे ऑटो को रोकना होमगार्ड को भारी पड़ गया। ऑटो चालक ने होमगार्ड का सिर ईंट मारकर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वाकया बुधवार शाम का है। हाईवे स्थित गोवर्धन चौराहे पर यातायात व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस के साथ लगे होमगार्ड संतोष निवासी नगला खुटिया, हयातपुर, जमुनापार ने गलत दिशा से ऑटो लेकर आते वक्त चालक को रोकने का इशारा किया। जैसे ही होमगार्ड ने ऑटो चालक को पकड़ा। उसने होमगार्ड को धक्का मार कर गिरा दिया। होमगार्ड ने पीछा कर टेंपो चालक को फिर से पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस पर उसने छूटने को लेकर होमगार्ड के सिर में पास से ही ईंट उठा कर मार दी। इसके चलते होमगार्ड के सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। इसके बाद वह मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड संतोष को उपचार को भेजा। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक की पहचान विजय कुमार निवासी गांव शाहगंज, थाना खेरागढ़, आगरा के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ होमगार्ड की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed