फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Audio sound system will be installed in Vrindavan Kumbh Mela site

Vrindavan Kumbh Mela 2021: मेला परिसर में गूंजेंगे श्रीराधाकृष्ण की भक्ति के गीत

Fri, 22 Jan 2021 12:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Jan 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
Audio sound system will be installed in Vrindavan Kumbh Mela site
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

तीर्थनगरी वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में राधे-कृष्ण के भजनों की स्वर लहरी गूंजेगी । संपूर्ण मेला क्षेत्र में भक्ति के स्वरों को पहुंचाने के लिए ऑडियो साउंड सिस्टम लगाया जाएगा । यह सिस्टम मेला क्षेत्र के साथ संपूर्ण परिक्रमा मार्ग से भी जुड़ा रहेगा।

विज्ञापन


वृंदावन कुंभ मेला 16 फरवरी से शुरू होना है। इसकी तैयारियां अब तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। प्रत्येक विभाग प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर काम कर रहा है। इसी प्रक्रिया में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने संपूर्ण मेला क्षेत्र के साथ परिक्रमा मार्ग में ऑडियो साउंड सिस्टम लगाने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

Vrindavan Kumbh Mela 2021: ट्रैक्टर चलाकर कुंभ मेला स्थल का का निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सिस्टम श्रद्धालुओं को गीत संगीत के माध्यम से भक्तिरस का अहसास कराएगा। इसके साथ ही यह पुलिस प्रशासन के लिए भी मददगार साबित होगा। इस सिस्टम के माध्यम से कोई भी संदेश मेला क्षेत्र और परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं तक एक साथ पहुंचेगा। 

गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए मेला अधिकारी मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि ऑडियो साउंड सिस्टम लगाने का आदेश दे दिया गया है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। यह सिस्टम बहुपयोगी साबित होगा।

संबंधित खबर- वृंदावन कुंभ 2021: संतों को मिलेगा आटा-चावल, मेला परिसर में ही बनेंगे राशन कार्ड

श्रद्धालुओं में संदेश पहुंचाना होगा आसान
भक्ति गीत के साथ ही किसी भी संदेश को प्रसारित करने के लिए भी यह उपयोगी साबित होगा। यदि पुलिस को कोई सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित संदेश देना होगा तो इसका प्रयोग किया जा सकेगा। मेले में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से भी इसे जोड़ा जाएगा। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed