फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vrindavan Kumbh Mela 2021: ट्रैक्टर चलाकर कुंभ स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा

Sun, 10 Jan 2021 08:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Jan 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2021 in Vrindavan UP News: minister shrikant sharma arrives to inspect kumbh area by driving tractor
कुंभ मेला स्थल पर ट्रैक्टर चलाते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कुंभ मेला बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा वृंदावन पहुंचे। वह इस बार कार से नहीं बल्कि खुद ट्रैक्टर चलाकर मेला स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने निर्माणाधीन सड़क, पानी की पाइपलाइन, मुख्य द्वार, घाट, पुल के निर्माण कार्य को देखा। इस दौरान मेला अधिकारी नगेंद्र प्रताप, एसडीएम क्रांति शेखर सिंह, अधिशासी अभियंता राजीव कालरा, अधिशासी अभियंता विकास शर्मा, अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

Kumbh Mela 2021 in Vrindavan UP News: minister shrikant sharma arrives to inspect kumbh area by driving tractor
कुंभ मेला स्थल पर ट्रैक्टर चलाते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन कुंभ मेला को लेकर प्रदेश सरकार व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं होने देना चाहती है। पिछले करीब एक माह से ऊर्जा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा वृंदावन कुंभ मेला बैठक की तैयारियों की खुद समीक्षा कर रहे हैं। वह प्रत्येक शनिवार को मेला स्थल पहुंचकर जायजा लेते हैं। शनिवार को वह एक बार फिर वृंदावन कुंभ मेला बैठक का स्थलीय निरीक्षण किया। 
Kumbh Mela 2021 in Vrindavan UP News: minister shrikant sharma arrives to inspect kumbh area by driving tractor
कुंभ मेला स्थल पर ट्रैक्टर चलाते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्रैक्टर चलाते हुए कुंभ मेला के लिए बनाई जा रही सड़क को देखा। इसके बाद सिंचाई विभाग की ओर से बनाए जा रहे यमुना घाट को देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh Mela 2021 in Vrindavan UP News: minister shrikant sharma arrives to inspect kumbh area by driving tractor
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया कुंभ मेला का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आगरा कमिश्नर को वृंदावन कुंभ की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री खुद इस आयोजन पर नजर रखे हैं। उन्होंने कहा कि अब भविष्य के लिए यह मेला स्थल संरक्षित रहेगा। यह स्थल वृंदावन दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Kumbh Mela 2021 in Vrindavan UP News: minister shrikant sharma arrives to inspect kumbh area by driving tractor
कुंभ मेला स्थल का निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वैक्सीन पर हो रही राजनीति को ऊर्जा मंत्री ने गुलामी मानसिकता का प्रतीक बताया। कहा कि देश में बनी वैक्सीन का मजाक उड़ाया जा रहा है, विदेश से आ रही होती तो यह ही लोग स्वागत कर रहे होते। अपने देश के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने की जरूरत है। किसान आंदोलन को भी उन्होंने राजनीति का खेल बताया। कहा कि छोटा किसान आंदोलन के नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed