{"_id":"5f2fbf6c8ebc3e3cc621bc40","slug":"audio-clip-threatening-goes-viral-agra-police-search-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः पुलिसवालों के मोबाइल पर आ रहीं भड़काऊ ऑडियो क्लिप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः पुलिसवालों के मोबाइल पर आ रहीं भड़काऊ ऑडियो क्लिप, जांच शुरू
Mon, 10 Aug 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
धमकी
आगरा के पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के सीयूजी नंबर पर भड़काऊ क्लिप आ रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीराम मंदिर के खिलाफ बातें हैं। ये ऑडियो क्लिप इंटरनेट कॉलिंग के जरिए भेजी जा रही हैं। खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल इसकी जांच में जुटी हैं। कॉल में रिकॉर्ड की गई आवाज है। मोबाइल नंबर प्लस वन से शुरू हो रहा है। अलग-अलग पुलिसकर्मी के पास अलग-अलग नंबर से कॉल आ रही है। सिर्फ शुरू का प्लस वन ही समान है।
ऐसी ही एक क्लिप में शुरू में है, मैं यूसुफ बोल रहा हूं, आखिर में है पीएम कि पीएम मोदी को 15 अगस्त को परचम (तिरंगा) फहराने से रोकना है। कॉल आने पर रिकॉर्डेड वॉइस सुनाई देती है। जिस व्यक्ति की आवाज है, वह हिंदी की सामान्य बोलचाल की भाषा में बोल रहा है। यह कॉल एक मिनट का रहता है। इसके बाद खुद ही कट जाता है। अगर कोई जवाब देना चाहे तो आवास नहीं जाती क्योंकि कॉल एकतरफा है। उसी नंबर को डॉयल करने पर यह कॉल नहीं होती है क्योंकि यह इंटरनेट से आई कॉल है।

Trending Videos
आईपी एड्रेस कर रहे पता
खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। इसमें पता चला कि कॉल करने के लिए इंटरनेट कालिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह देश के किसी भी कोने से किया जा सकता है। साइबर सेल आईपी एड्रेस का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के सीयूजी नंबर पर ज्यादा कॉल
पुलिसवालों के पास भी इस तरह के कॉल आए हैं। इसमें सीओ से लेकर निरीक्षक तक शामिल है। कई अफसरों के सीयूजी नंबर कॉल आए हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि कॉल करने वाले को सीयूजी नंबर कहां से मिले। सिर्फ आगरा ही नहीं, अन्य जिलों में भी ऐसी कॉल आई हैं।
साइबर सेल जांच में जुटी
सीओ हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिसकर्मियों के पास भी इस तरह के कॉल आए हैं। इसकी जानकारी मिली है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कॉल के बारे में पता करने के लिए साइबर सेल की टीम जुटी है।