{"_id":"660a7e99f0837c9b8c02f6f0","slug":"attacked-the-youths-house-threatened-to-destroy-the-family-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-115142-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक के घर पर बोला हमला, दी वंश खत्म करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक के घर पर बोला हमला, दी वंश खत्म करने की धमकी
Mon, 01 Apr 2024 03:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
युवक के घर पर बोला हमला, दी वंश खत्म करने की धमकी
-गोला बाजार में हुई घटना, छह लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गोला बाजार में नामजद लोगों ने एक घर पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद युवक को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उसे वंश खत्म करने की धमकी दी। घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना के विरोध में पीड़ित की ओर से रसूखदारों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
25 मार्च को होली वाले दिन गोला बाजार निवासी विक्रम सिंह घर पर थे। गांव के लोग होली की बधाई देने के लिए आ रहे थे। तभी रंजिश मान रहे गांव निवासी विनीत, चंद्रदेव, कल्लू, बनारसी, रोहित और आनंद लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आते ही गाली-गलौज करते हुए उसे लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर बाहर दिखा तो तेरा वंश खत्म कर देंगे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से चले गए। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।