फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on bjp leader, crime

हमले के पीछे जमीन और चुनाव की रंजिश

Tue, 15 Oct 2019 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
attack on bjp leader, crime
भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर फायरिंग के बाद पहुंचे डीएम पीके उपाध्याय व एसपी अजय शंकर राय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जानलेवा हमले के बाद से भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार दहशत में है। हमलावरों की पहचान न होने और हमले की वजह स्पष्ट न होने के कारण पुलिस के सामने भी चुनौती है। खुद जिलाध्यक्ष भी पुलिस अफसरों को हमले की वजह नहीं बता सके। हालांकि पुलिस जमीन और चुनाव की रंजिश को मानते हुए जांच में जुटी है। करीब डेढ़ महीने पहले जमीन के एक मामले में जिलाध्यक्ष को जानमाल की धमकी मिली थी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता पर हुए हमले के बाद एसपी अजय शंकर राय के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। पूछताछ में खुद जिलाध्यक्ष पुलिस को हमले की वजह नहीं बता सके। पुलिस की अब हाल में हुईं कुछ घटनाओं पर नजर है। जिलाध्यक्ष का दन्नाहार थाना क्षेत्र के औडेंय मंडल में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

इसमें करीब डेढ़ महीने पहले जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पुलिस जांच में जमीन का यह मामला भी शामिल किया गया है। साथ ही पतारा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा नेताओं के बीच हुई मारपीट के मामले पर भी पुलिस की नजर है। इसके साथ कुछ ऐसे और मामलों पर पुलिस की नजर है, जिसके तहत जिलाध्यक्ष के साथ विवाद की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के घर नहीं था सीसीटीवी
भाजपा जिलाध्यक्ष के घर में सीसीटीवी नहीं लगा था। अगर सीसीटीवी होते तो वारदात कैमरे में कैद हो जाती। वारदात के बाद आनन-फानन में जिलाध्यक्ष ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इसके साथ ही उनकी गली में अन्य किसी के यहां भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा मिला।
पानी की टंकी होते हुए भागे हमलावर
वारदात के बाद पुलिस ने अवधनगर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। अवधनगर स्थित पानी की टंकी के पास एक घर में लगे सीसीटीवी में हमलावर नजर आए हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को हमलावरों की लोकेकशन करहल चौराहे तक मिली है। बाइक चला रहा युवक और पीछे बैठा युवक हेलमेट लगाए हुए था। पिक्चर क्वालिटी बेहतर न होने के कारण इनकी पहचान नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पानी की टंकी के रास्ते तापड़िया मिल होते हुए बाईपास रोड की ओर भागे हैं।
पार्टी नेताओं ने जाना हालचाल
जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमले की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पार्टी नेता उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष और उनके परिजनों से मामले की जानकारी की। साथ ही हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
जानलेवा हमले की निंदा
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता के आवास पर मंगलवार को हुई। संगठन के राष्ट्रीय मंत्री व भाजपा के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करके आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की गई। सरितकांत भाटिया, सोमप्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, संजय गुप्ता मौजूद रहे।

मैं घर के लॉन में टहल रहा था, तभी बाइक सवारों ने हमला कर दिया। मैंने गाड़ी के पीछे छिपकर जान बचाई। हमलावर सामने आएंगे तो मैं उन्हें पहचान लूंगा। मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
आलोक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed