{"_id":"694da37391c116b2de06c011","slug":"ataljis-birth-anniversary-celebrated-as-kisan-mela-agra-news-c-25-1-agr1008-949831-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसान मेले के रूप में मनाई गई अटलजी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसान मेले के रूप में मनाई गई अटलजी की जयंती
Fri, 26 Dec 2025 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
अटल की जयंती पर किसान मेला में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करते डीएम अरविंद
- फोटो : पुलिस
बाह। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बटेश्वर में बृहस्पतिवार को 4 दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने किया। उन्होंने किसान और किसानों को कृषि, बागवानी, डेयरी के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने किसानों को आलू को पाला से बचाने के लिए सींचने और साहिवाल और गिर नस्ल की गायों को पालने की सीख दी।
बटेश्वर में जिलाधिकारी ने सीडीओ प्रतिभा सिंह, उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान के साथ किसान मेले का उद्घाटन किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि खेत की सेहत एवं अच्छी उपज के लिए नैनो खाद का किसान उपयोग करें। बताया कि सर्दी के चलते पारा गिर रहा है। आलू को पाले से बचाने के लिए सिंचाई जरूर करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डीके पांडेय ने पशु पालकों को स्वदेशी दुधारू गाय को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी। ज्यादा दूध के लिए साहिवाल एवं गिर गाय के पालन के लिए प्रेरित किया। मौके पर उपायुक्त मनरेगा रामायण सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, डॉ. राजेश पाराशर आदि ने भी विचार रखे।