फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asthma and heart patients suffer in winter, two die

Agra News: सर्दी में अस्थमा और हार्ट के मरीज परेशान, दो की मौत

Sun, 15 Dec 2024 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Dec 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
Asthma and heart patients suffer in winter, two die
सर्दी में अस्थमा और हार्ट के मरीज परेशान, दो की मौत
विज्ञापन


- एक सप्ताह में 18 मरीजों ने तोड़ दिया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सर्दी अस्थमा और हार्ट के मरीजों पर भारी पड़ रही है। लगातार अस्थमा और हार्ट के मरीजों की मौत हो रही है। रविवार को अस्पताल पहुंचे दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि आठ मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा, निमोनिया और हार्ट के 18 मरीजों की मौत हो चुकी है।
रविवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की इमरजेंसी में 28 मरीज पहुंचे इनमें से 20 मरीज अस्थमा, हार्ट और निमोनिया की दिक्कत से पीड़ित थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नगला दौलत निवासी श्यामबाबू (70) को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। गंभीर हालत में रविवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के ही मोहल्ला मिश्राना निवासी ध्रुव चतुर्वेदी (56) को रविवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। अस्पताल से निकलते ही उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि ध्रुव चतुर्वेदी को गंभीर हालत में रेफर किया गया था वहीं नगला दौलत निवासी वृद्ध को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्ट और अस्थमा के मरीज इन बातों पर दें विशेष ध्यान : डॉ. धर्मेंद्र कुमार

- बाहर निकलें तो अच्छी तरह से ऊनी वस्त्र पहनकर निकलें

- अधिक वसा युक्त चीजें खाना और सिगरेट, शराब आदि का सेवन न करें।

- सुबह-शाम 3-4 किमी सैर जरूर करें। इसके कई फायदे हैं।

- नमक का सेवन कम करें।

- मक्खन और घी का प्रयोग भी सीमित मात्रा में करें

- तनाव लेने से बचें

- गुनगुनी धूप लें लेकिन सिर को अधिक तपने ना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed