{"_id":"64d76df065bc390c8400a2a6","slug":"assigned-the-responsibility-to-the-office-bearers-for-the-mahapanchayat-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-2593-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महापंचायत के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महापंचायत के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी
Sat, 12 Aug 2023 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 12 Aug 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
महापंचायत के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी
-बरनाहल में 25 अगस्त को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शनिवार को देवी रोड स्थित शिविर कार्यालय पर हुई। बैठक में 25 अगस्त को बरनाहल में डालूपुर रोड पर होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा की गई। संगठन केे पदाधिकारियों को किसान महापंचायत के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने बताया कि किसान महापंचायत बरनाहल में डालूपुर रोड पर पानी की टंकी के पास 25 अगस्त को सुबह 11 बजे होगी। किसान महापंचायत में भाकियू केे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे। महापंचायत में दस हजार से अधिक किसानों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। किसान महापंचायत में हजारों किसान भागीदारी करेंगे।
जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि किसान छुट्टा गोवंश, बिजली की समस्या, चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न से परेशान है। मंडियों में किसानों के लिए सुविधाएं नहीं हैं। फसल के समय खाद और बीज की समस्या रहती है। सिंचाई के लिए नहरों और माइनरों में पानी नहीं मिलता है। समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन दिया जाएगा। राजा ठाकुर, भुवनेश राजपूत, योगेंद्र प्रसाद दुबे, राधेश्याम शाक्य, अहिवरन सिंह, शिवराज सिंह, भुवनेश शाक्य, बैंचेलाल, नरेंद्र शाक्य मौजूद रहे।