फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asked for a lift, sat on the bike, cut his pocket and ran away.

Agra News: लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठा, जेब काटकर भागा

Wed, 10 Dec 2025 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Asked for a lift, sat on the bike, cut his pocket and ran away.
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र मानिकपुरा के पास एक व्यक्ति ने बाइक पर लिफ्ट लेने के बहाने युवक की जेब काटकर रुपए निकालने का प्रयास किया। बाइक चालक की सूझबूझ पर जेब कतरे की योजना विफल हो गई। इसी दौरान जेब कतरा बाइक से उतर कर भाग गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ब्लाॅक क्षेत्र के गांव बसई अरेला निवासी प्रमोद मंगलवार की सुबह स्याहीपुरा चौराहे पर अपनी दुकान खोलने के लिए बाइक से जा रहा था। आगरा बाह मर्ग स्थिति स्वास्थ्य केंद्र के पास एक अज्ञात युवक ने बाइक पर लिफ्ट मांगी और कुछ दूरी पर उसे छोड़ने के लिए कहा। तभी बाइक चालक ने उसे अपने साथ बिठा लिया। गांव मानिकपुरा के पास जेब कतरे ने बाइक चालक की जेब काटकर रुपए निकालने का प्रयास किया। बाइक चालक को संदेह होने पर उसने बाइक को सड़क किनारे जैसे ही रोका, जेब कतरा बाइक से उतरकर पीछे आ रहे बाइक सवार अन्य साथी के साथ बैठकर फरार हो गया। जेब को कटा हुआ देखकर प्रमोद दंग रह गया। फिलाल युवक ने थाने पर तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed