{"_id":"6a44c22da8326e1aca083876","slug":"ashadha-month-begins-gupta-navratri-from-july-15-chaturmas-starts-on-july-25-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आषाढ़ मास हुआ शुरू: 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र, 25 से चातुर्मास; जानें पूरे महीने के प्रमुख पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आषाढ़ मास हुआ शुरू: 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र, 25 से चातुर्मास; जानें पूरे महीने के प्रमुख पर्व
Wed, 01 Jul 2026 01:00 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:00 PM IST
सार
आषाढ़ मास के शुभारंभ के साथ सनातन धर्म के कई प्रमुख धार्मिक पर्वों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस माह 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र, 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास और 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी।
विज्ञापन
आषाढ़ माह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदू पंचांग के अनुसार मंगलवार से आषाढ़ मास का शुभारंभ हो गया है। सनातन धर्म में इस महीने को भगवान श्रीहरि विष्णु, भगवान शिव और गुरु की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसी महीने वर्षा ऋतु का आगमन होता है और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जप, तप तथा धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
ज्योतिषाचार्य पंडित वेदप्रकाश प्रचेता बताते हैं कि आषाढ़ मास में 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र प्रारंभ होंगे। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के गुप्त स्वरूपों की साधना का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाएंगे और चातुर्मास का शुभारंभ होगा। चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, जबकि पूजा-पाठ, व्रत, दान और सत्संग का विशेष महत्व रहता है।
ये भी पढ़ें - UP: इस विश्वविद्यालय ने देश को दिए तीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, बेहद खास है इतिहास; ऐसा रहा 100 साल का सफर
ये भी पढ़ें - UP: इस विश्वविद्यालय ने देश को दिए तीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, बेहद खास है इतिहास; ऐसा रहा 100 साल का सफर
विज्ञापन
इसी माह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, आषाढ़ अमावस्या और गुरु पूर्णिमा जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व भी मनाए जाएंगे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु अपने गुरु का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ मास में पूजा-पाठ, मंत्र जाप और भगवान विष्णु तथा शिव की आराधना करने से कई गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें - UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन
ये भी पढ़ें - UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन
आषाढ़ मास के प्रमुख पर्व
14 जुलाई – आषाढ़ अमावस्या
15 जुलाई – गुप्त नवरात्र प्रारंभ
16 जुलाई – भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
25 जुलाई – देवशयनी एकादशी, चातुर्मास प्रारंभ
29 जुलाई – गुरु पूर्णिमा एवं आषाढ़ पूर्णिमा
14 जुलाई – आषाढ़ अमावस्या
15 जुलाई – गुप्त नवरात्र प्रारंभ
16 जुलाई – भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
25 जुलाई – देवशयनी एकादशी, चातुर्मास प्रारंभ
29 जुलाई – गुरु पूर्णिमा एवं आषाढ़ पूर्णिमा