Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arun gullible delivered to the military gang

अरुण फौजी गैंग ने छुड़ाया भोला को

Thu, 28 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 28 May 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खतरनाक अपराधी पंकज जाट उर्फ भोला को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले जाने वाले 12 बदमाशों में कई के चेहरे पहचान लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस दुस्साहसिक वारदात को भरतपुर जेल में बंद अरुण फौजी के गैंग ने अंजाम दिया है। अरुण फौजी को 27 जनवरी 2014 को बस से ही पुलिस कस्टडी से छुड़ाया गया था। छुड़ाने में भोला भी शामिल था। पुलिस को यह भी पता चला है कि  इन बदमाशों में आधे से ज्यादा हरियाणा के फरीदाबाद के हैं। उनके साथ एक अपराधी अलीगढ़ का भी बताया गया है।
विज्ञापन

अरुण कुछ समय पहले तक सुपारी किलर हरेंद्र राणा का साथी रहा है। उस समय भोला हरेंद्र के साथ था। बाद में हरेंद्र और अरुण में अनबन हो गई तो भोला ने पाला बदल लिया। अरुण का नेटवर्क हरियाणा में ही फैला हुआ है। इसके अलावा अलीगढ़ और बुलंदशहर में भी उसके गिरोह के बदमाश हैं। अरुण ने हरेंद्र के साथ रहते बदमाशों को पुलिस कस्टडी से छुड़ाना सीखा था। हरेंद्र इस अपराध का माहिर है।
विज्ञापन

वह खुद भी पुलिस कस्टडी से भाग चुका है। इसके अलावा उसके गिरोह ने कई सिपाहियों की हत्या भी की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मथुरा जेल में हरेंद्र और भोला साथ साथ बंद रहे हैं। तभी दोनों में दोस्ती हुई। इसके बाद भोला, अरुण फौजी के संपर्क में आया। पुलिस मालूम करने में जुटी है कि फौजी ने इस वारदात की प्लानिंग कब और कहां पर की। भरतपुर जेल में उससे मिलने गए लोगों के बारे में भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के स्केच बनेंगे : डीआईजी
डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि भोला को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले जाने वाले बदमाशों के चेहरे पहचान लिए गए हैं। यह भी पता चल गया है कि उनका ताल्लुक किस गैंग से है। चश्मदीद पुलिसकर्मियों की मदद से उनके चेहरों के स्केच तैयार कराए जाएंगे। इसके बाद उन पर ईनाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed