फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Artisan goes missing with 22 kg silver belonging to businessman, FIR lodged

Agra News: कारोबारी की 22 किलो चांदी लेकर कारीगर लापता, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 04 Jan 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Artisan goes missing with 22 kg silver belonging to businessman, FIR lodged
आगरा। नाई की मंडी थाना क्षेत्र के एक कारोबारी की 22 किलो 38 ग्राम चांदी लेकर कारीगर भाग गया। घर जाकर तगादा करने पर परिजन बहाना बना रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नाई की मंडी के सुभाष कॉलोनी निवासी चांदी कारोबारी निहाल सिंह ने बताया कि वह अपने घर से ही चांदी की चेन बनाने का कारोबार करते हैं। 2 दिसंबर को उनके मुनीम पूरनमल उर्फ सोनू ने 22 किलो 38 ग्राम चांदी की चेन फिनिशिंग के लिए शाहगंज के बालाजीपुरम निवासी पिंकू को दी थी। एक सप्ताह बाद भी जब कारीगर चांदी लेकर नहीं लौटा।
विज्ञापन

जब पिंकू से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद था। इसके बाद जब वह पिंकू के घर पहुंचे तो परिजन ने गुमराह करते हुए पिंकू के बाहर जाने और लौटते ही चांदी लौटाने की बात कही। अब तक चांदी वापस न मिलने पर पीड़ित कारोबारी ने थाना नाई की मंडी में शिकायत की है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed