फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army man, his wife and brother-in-law beaten up for using toilet at Chowpatty

Agra News: चौपाटी में टॉयलेट इस्तेमाल करने पर फौजी, पत्नी और साले को पीटा

Sun, 04 Jan 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Army man, his wife and brother-in-law beaten up for using toilet at Chowpatty
आगरा। चौपाटी में टाॅयलेट इस्तेमाल करने पर कंपनी के कर्मचारियों ने फौजी की पत्नी से अभद्रता की। उन्हें टॉयलेट साफ करने के लिए कहा। विरोध पर फौजी, उनकी पत्नी और साले को लाठी-डंडों और प्लास्टिक के पाइप से पीटा। फौजी ने ताजगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि बमरौली कटारा क्षेत्र के जितेंद्र सिंह भारतीय सेना में हैं। वह वर्तमान में कश्मीर में तैनात हैं। उन्होंने थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि वह शुक्रवार को रात 9 बजे पत्नी निशा और साले विपिन व बच्चों को ताजनगरी फेज-2 में स्थित चौपाटी घुमाने ले गए थे।
विज्ञापन

चौपाटी को एडीए ने ईओडी नाम की कंपनी को संचालन के लिए दे रखा है। पत्नी ने चौपाटी में बना टॉयलेट इस्तेमाल कर लिया। इस बात पर वहां कुछ कर्मचारी आ गए और अभद्रता करते हुए टॉयलेट की सफाई करने के लिए कहने लगे। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि टॉयलेट साफ करना जिसका काम है वही करेगा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात पर स्टाफ ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। सबने मिलकर लाठी-डंडों और प्लास्टिक के पाइपों से हमला बोल दिया। उन्हें, पत्नी और साले की पिटाई की। बच्चे दहशत में रोने लगे। उन्होंने पुलिस को काॅल किया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed