{"_id":"619696fd7c5a3203e96879ff","slug":"army-declares-missing-soldier-a-martyr-mainpuri-news-agr515127350","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता सैनिक को सेना ने शहीद घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता सैनिक को सेना ने शहीद घोषित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। 1971 में भारत-पाक युद्व में लापता हुए जवान को सेना द्वारा शहीद घोषित किया गया है। बृहस्पतिवार को 178 सीमा सुरक्षा बल के उप कमाडेंट ने भदौरा पहुंचकर सैनिक की पत्नी द्रोपा देवी को सैनिक के शहीद होने का प्रमाण प्रदान किया। शहीद के चित्र पर बीएसएफ के जवानों सहित ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
भदौरा निवासी शहीद मुख्य आरक्षक शुभराम सिंह को सीमा सुरक्षा बल 178वीं बटालियन के जवानों व ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्घासुमन अर्पित किए। उप कमांडेंट बदन सिंह ने शहीद मुख्य आरक्षक शुभराम सिंह की पत्नी को ऑपरेशनल कैज्यूल्टी प्रमाण पत्र सौंपा। उप कमाडेंड ने बताया कि शहीद शुभराम सिंह सात जुलाई 1965 को बीएसएफ में शामिल हुए थे। चार दिसंबर 1971 को 25 बटालियन सीमा सुरक्षा बल, फिरोजपुर सेक्टर पंजाब में भारत- पाक युद्व -1971 के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद घोषित सैनिक के चित्र पर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक हरि नारायन सिंह, मनोज कुमार, अहिबरन सिंह, प्रमोद सिंह, प्रदीप कुमार, आलोक कुमार, सुशील कुमार, पुष्पेंद्र, ममता लोधी राजपूत, कश्मीर सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने पुष्प अर्पित किए।