फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Approval granted for AYUSH medical college; hospital block to be built first.

Agra News: आयुष मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, पहले बनेगा अस्पताल ब्लॉक

Sat, 18 Jul 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Approval granted for AYUSH medical college; hospital block to be built first.
आगरा। शासन ने आयुष मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये चार चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में अस्पताल ब्लॉक बनेगा। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को मिली है। इसका प्री-एस्टीमेट बनाया जा रहा है। इसके बाद डीपीआर बनेगी। मेडिकल काॅलेज में चार पैथी में पढ़ाई के साथ इलाज की भी सुविधा मिलेगी। मेडिकल काॅलेज में विद्यार्थियों के लिए 400 सीटें और मरीजों के लिए 400 बेड होंगे।
विज्ञापन

रुनकता के अकबरा गांव में आयुष मेडिकल कॉलेज बनेगा। इसके लिए प्रशासन ने 5.46 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करा दी है। जरूरत पर जमीन और बढ़ा दी जाएगी। बीते दिनों इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया है। इसका प्री-एस्टीमेट बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी है। इसका चार चरणों में निर्माण होगा।
विज्ञापन

पहले चरण में अस्पताल ब्लॉक बनेगा। इसका बजट करीब 75 करोड़ रुपये है। इसकी डीपीआर तय होने के बाद 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद अगले भवन के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरफराज आलम ने बताया कि शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने अनुमानित बजट बनाया है। इसके बाद डीपीआर के साथ नक्शा भी बनेगा। इसके बनने से पढ़ाई के साथ इलाज की बेहतर सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पांच जिलों में आयुष मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी है। आगरा के अलावा मेरठ, गोंडा, मिर्जापुर और बस्ती हैं।



निशुल्क मिलेगा इलाज
आयुष मेडिकल कॉलेज बनने से छात्र और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा की पढ़ाई होगी। इसमें बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएमएएस), बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (बीएनवाईएस) की पढ़ाई होगी। इसमें 100-100 सीटें होंगी। डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित होंगे। इससे आसपास के जिलों में नए डॉक्टर मिलेंगे और एक रुपये में उपचार भी मिलेगा।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed