फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Applications of students taking admission at two places will be canceled

Agra News: दो जगह प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का आवेदन होगा निरस्त

Tue, 20 Aug 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Applications of students taking admission at two places will be canceled
मैनपुरी। बोर्ड परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद और सीबीएसई ने इंतजाम किए हैं। बोर्ड ने छात्र-छात्राओं का आधार मिलान करने का निर्णय लिया है। दो जगह आवेदन पाए जाने पर छात्र का आवेदन निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में आवेदन का समय समाप्त हो गया है। परिषद ने आवेदनों की ऑनलाइन जांच का निर्णय लिया है। परिषद ने सबसे पहले आधार मिलान का निर्णय लिया है। ऐसा छात्रों का दो जगह आवेदन रोकने लिए किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो 100 से अधिक छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जो यूपी बोर्ड और सीबीएसई दो जगह आवेदन करने में संलिप्त हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि सीबीएसई में प्रवेश लेने वाले 100 से अधिक छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड के अपने काॅलेज से पीईएन मांग रहे हैं। जबकि उन्हें पीईएन (पर्मानेंट एजुकेशन नंबर) इसलिए जारी नहीं किया जा रहा है क्यों कि उनका यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन हो चुका है। माना जा रहा है कि इन छात्र-छात्राओं ने दोनों जगह से आवेदन किया है। यदि दो जगह से आवेदन किया है तो उनका दोनों जगह से आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




गतवर्ष 300 आवेदन हुए थे निरस्त
सत्र 2023-24 में 300 छात्र-छात्राओं के आवेदन आधार मिलान के कारण ही निरस्त किए गए थे। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार इन छात्र-छात्राओं ने दो जगह से आवेदन किया था। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 15 सितंबर तक जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसी भी छात्र-छात्रा को दो जगह आवेदन का अधिकार नहीं है। यदि किसी ने दो जगह आवेदन किया है तो उसका आवेदन निरस्त होगा। - सतीश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed