फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti-human trafficking team raids on contract 13-year-old boy was selling liquor in agra

ठेके पर मानव तस्करी निरोधक टीम का छापा: 13 साल का बालक बेच रहा था शराब, रोज मिलते थे 100 रुपये; कराया मुक्त

Tue, 06 Jun 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 12:03 AM IST
सार

ईदगाह बस स्टैंड के सामने ठेके पर किशोर द्वारा शराब बिक्री करने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद मानव तस्करी निरोधक शाखा की टीम ने छापा मारकर किशोर को मुक्त कराया।
 

विज्ञापन
Anti-human trafficking team raids on contract 13-year-old boy was selling liquor in agra
शराब की दुकान आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ईदगाह बस स्टैंड के सामने अंग्रेजी शराब के ठेके पर 13 साल के किशोर से शराब की बिक्री कराई जा रही थी। रविवार को मानव तस्करी निरोधक शाखा की टीम ने छापा मारकर किशोर को मुक्त कराया। सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मानव तस्करी निरोधक शाखा की टीम के प्रभारी निरीक्षक इकबाल हैदर के मुताबिक, बाल श्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार रात को किशोर से शराब की दुकान पर काम कराने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम ने छापा मारा। शराब की दुकान पर एक किशोर काम करता मिला। वह शराब की बोतल लोगों को दे रहा था।
विज्ञापन


शराब की दुकान पर नाबालिग से काम कराने का वीडियो एक युवक ने बनाया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस उसकी मदद से ही शराब की दुकान पर पहुंची। कौलक्खा, सदर निवासी सेल्समैन ओमकार सिंह ने बताया कि काम अधिक होने की वजह से सहायता के लिए किशोर को 20 दिन पहले काम पर रखा था। उसे रोजाना 100 रुपये दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed