फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Obscene photos of young daughter in father mobile mother complaint to police

पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर

Tue, 06 Jun 2023 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 12:05 AM IST
सार

पीड़िता की मां ने बताया कि 19 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर पिता ने अश्लील फोटो मोबाइल में रख लिए थे। पति का मोबाइल अचानक देखने पर उसे मामले की जानकारी हो सकी, जिसके बाद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
Obscene photos of young daughter in father mobile mother complaint to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटनी सामने आई है। आरोपी पिता डेढ़ वर्ष से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। डरा-धमका कर दुष्कर्म के साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए थे। सोमवार को अचानक पत्नी के हाथ उसका मोबाइल फोन लगा तो फोटो-वीडियो देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बैंड के शोर में आई मौत: नाच रहे थे बराती, तभी जेनरेटर ने ली महिला की जान; दूल्हे को अकेला छोड़ भागे

विज्ञापन

ये बोली पीड़िता की मां 

पीड़िता की मां का का कहना है कि 19 वर्षीय बेटी के साथ 50 वर्षीय पति करीब डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म करता आ रहा है। पति ने अपने साथ अश्लील फोटो मोेबाइल में ले रखे थे। यह किसी तरह से सोमवार को मैंने देखे तो जानकारी हो सकी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर आरोपी की पत्नी के झगड़ा हो गया था। तभी उसके हाथ फोन लग गया और उसने जब देखा तो बेटी के साथ तमाम अश्लील फोटो और वीडियो मिले।

ये भी पढ़ें -  पति का दोस्त निकला पापी: पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ऐसी डिमांड; उड़े पीड़िता के होश

मोबाइल लेकर थाने पहुंची पत्नी

तब पत्नी मोबाइल लेकर थाने पर आई। दुष्कर्म पीड़िता से मां ने पूछताछ की तो बताया कि करीब डेढ़ वर्ष से पिता दुष्कर्म करता आ रहा है। डेढ़ साल पहले एक दिन मां घर पर नहीं थी, तभी उसको अपनी हवस का शिकार बनाया और लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की 5 बेटियां और दो बेटे हैं। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

विज्ञापन

चार महीने पहले बेटी की कर दी थी शादी

करीब डेढ़ साल पहले पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और लगातार इसे अंजाम देता रहा। इस बीच करीब चार महीने पहले बेटी की शादी शहर में ही कर दी गई। बताया गया है कि परिवार गरीब और अशिक्षित है। आरोपी और उसके बेटे मजदूरी करते हैं।

ये भी पढ़ें -  पत्नी तो फरार हो गई: नौकरी पर गया था पति, वापस लौटा तो चला पता; दो बच्चों की मां कर बैठी शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed