फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another customer was defrauded of Rs 17.85 lakh

Agra News: एक और ग्राहक से की गई 17.85 लाख की धाेखाधड़ी

Fri, 09 Aug 2024 03:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Another customer was defrauded of Rs 17.85 lakh
मैनपुरी। भोजपुरा गांव निवासी उपभोक्ता से डाक घर स्थित खाते से 17.85 लाख रुपये की धाेखाधड़ी की गई। खाते में जमा किए गए रुपये गायब होने की जानकारी हुई तो उस पर शिकायत न करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर प्रधान पोस्ट मास्टर, लिपिक सहित अन्य कर्मियों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजपुरा निवासी रामसरन राजपूत ने बताया कि उन्होेंने प्रधान डाकघर में वर्ष 2007 में अपना खाता खुलवाया था। वह और पत्नी वीरा राजपूत संयुक्त रूप से खाते का संचालन कर रहे थे। 28 जुलाई 2023 को को अंतिम बार 6.10 लाख रुपये जमा किए गए थे। उनके खाते में कुल 17.85 लाख रुपये जमा थे। इसकी एंट्री उनकी पास बुक में दर्ज है।
विज्ञापन

इस बीच रुपये की आवश्यकता पड़ने पर जब वाे डाक घर गए तो लिपिक ने बताया कि खाता संख्या पर जीवन कुमार सिंह का नाम आ रहा है। खाते में 94524 रुपये शेष हैं। जब इस बारे में पोस्ट मास्टर से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी कोई कानूनी कार्रवाई न करना। हम आपका पूरा रुपया जल्द से जल्द वापस कर देंगे। उन्होंने कोतवाली में शिकायत दी लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर वो कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रधान पोस्ट मास्टर विवेक, लिपिक जीवन कुमार सिंह, लिपिक कुंदन, लिपिक उमेश व अन्य कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed