{"_id":"665a7ff985b416ca5b078836","slug":"another-accused-of-conspiracy-to-murder-a-silver-merchant-s-wife-arrested-caught-by-police-in-an-encounter-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चांदी कारोबारी की पत्नी के कत्ल का एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा; पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चांदी कारोबारी की पत्नी के कत्ल का एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा; पैर में लगी गोली
Sat, 01 Jun 2024 07:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2024 07:27 AM IST
सार
आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या व लूट की साजिश में शामिल 25 हजार के इनामी को दबोच लिया। पुलिस ने कमला नगर में उसकी घेराबंदी की। इस दौरान हुई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के न्यू आदर्श नगर स्थित सुनील सदन अपार्टमेंट के फ्लैट में घुसकर चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी सोनू को शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसे पैर में गोली लगी है। सोनू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
चांदी कारोबारी प्रेम प्रकाश की पत्नी मंजू गुप्ता की 27 मई को घर में लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई थी। 28 मई को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या का ताना बाना पड़ोस में रहने वाले कैलाश अग्रवाल ने कटरा वजीर खां निवासी मोहन शर्मा और मथुरा के रहने वाले सोनू शर्मा के साथ बुना था।
कैलाश अग्रवाल पहले सुनील सदन अपार्टमेंट में चांदी कारोबारी के सामने वाले फ्लैट में रहता था। कैलाश पहचान का फायदा उठाकर फ्लैट में घुस गया था। लूटपाट के दौरान मंजू गुप्ता की हत्या कर दी थी। पुलिस में कैलाश अग्रवाल और मोहन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
फरार आरोपी सोनू पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस उसकी तलाश में थी। शुक्रवार रात आरोपी के कमला नगर क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल है।
सोनू एक्टिवा स्कूटर से आया था। आरोपी के पास से जेवरात और लूट की रकम बरामद की गई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सोनू घटना वाले दिन कैलाश अग्रवाल के साथ आया था।