फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry elements broke the idols in Mahakal Mahagauri temple, outrage

महाकाल महागौरी मंदिर में अराजक तत्वों ने मूर्तियां तोड़ीं, आक्रोश

Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Angry elements broke the idols in Mahakal Mahagauri temple, outrage
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धनपाल के नुमाइश ग्राउंड स्थित महाकाल महागौरी मंदिर में अराजक तत्वों ने दो मूर्तियों को खंडित कर दिया। टूटी प्रतिमाओं को देख लोगों ने आक्रोश जताया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूर्ति तोड़ने की घटना मंगलवार की देर सायं हुई। यह मंदिर मुन्ना लाल शाक्य ने बनवाया है और उन्होंने मूर्ति टूटी होने की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि मंदिर में आस पास के लोग पूजा अर्चना को पहुंचते हैं। अराजक तत्वों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान शनिदेव की मूर्तियों को तोड़ दिया। मंदिर में मूर्तियां इधर-उधर पड़ी थीं। लोगों को जानकारी हुई तो वे मौके पर एकत्रित हो गए और आक्रोश जताया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मंदिर के आस पास पुलिस तैनात की गई। इस मंदिर में अन्य देव प्रतिमाएं भी लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed