फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger among SP over Home Minister's remarks against Ambedkar

Agra News: आंबेडकर के खिलाफ गृह मंत्री की टिप्पणी पर सपाइयों में आक्रोश

Sun, 22 Dec 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Anger among SP over Home Minister's remarks against Ambedkar
कासगंज। लोक सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. आंबेडकर के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। राष्ट्रपति से गृहमंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव के नेतृत्व में गृहमंत्री काे बर्खास्तगी की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा डॉ.भीमराव आंबेडकर के खिलाफ दिए गए बयान से आक्रोशित सपा कार्यकर्ता 11.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पर एकत्रित हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा लोकसभा में बाबा साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भाजपा का अभिमान, घमंड और दलित विरोधी मानसिकता को उजागार करती है।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर की वजह से हमें वोट देने का अधिकार मिला है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से इस अपमान का बदला लिया जाएगा। महामंत्री विनय कुशवाह ने कहा कि बाबा साहब अपमान किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष चाहत मियां, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रतीक चौहान, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रीना वर्मा, विधान सभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य, विनोद बघेल, वसीम प्रधान, अहसाब हुसैन, मयंक यादव, ओमशिव मिश्रा, लक्ष्मण सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनोज यादव, सोरन सिंह बघेल, सोनू भंडारी, शैलेंद्रनाथ, प्रांजल यादव, जितेंद्र वार्ष्णेय, मनोज यादव, बादल प्रजापति, मनोरमा देवी, राकेश पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सौंपा ज्ञापन
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. आंबेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष राजकपूर वाल्मीकि ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के खिलाफ अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी किया जाना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अपना इस्तीफा देते हुए अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार को उन्हें तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। इस दौरान पूरन, योगेश मिश्रा, श्याम बाबू, चंचल वाल्मीकि, सुशील चंद्र शर्मा, साजिल मिया, राजेंद्र, रमेशचंद्र धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed