{"_id":"5d8a3e598ebc3e93d56cc224","slug":"anand-engineering-college-shweta-won-400-meters-race","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज की श्वेता ने जीती 400 मीटर दौड़, अदिति बंसल दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज की श्वेता ने जीती 400 मीटर दौड़, अदिति बंसल दूसरे स्थान पर
Tue, 24 Sep 2019 09:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Sep 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में श्वेता अव्वल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, बिचपुरी में ‘डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट-2019’ का शुभारंभ हुआ। दो दिन तक चलने वाले स्पोर्ट्स फेस्ट के पहले दिन 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, फुटबाल, बास्केटबाल, टेबिल टेनिस, चेस, खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि, लखनऊ की ओर से आयोजित कराई जा रही प्रतियोगिता में आगरा के अलावा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और मैनपुरी की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आयरन मैन रिदम गर्ग और विशिष्ट अतिथि बलवंत एजूकेशन सोसाइटी के सचिव युवराज अंबरीश पाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन 400 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज की श्वेता ने पहला, आरबीएसईटीसी की अदिति बंसल ने दूसरा और आरईसी मैनपुरी की कृतिका सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद में शुभम अव्वल
लंबी कूद पुरुष वर्ग में एचसीएचटी के शुभम सिंह पहले, आरबीएसईटीसी के दुष्यंत बेनीवाल दूसरे और आरईसी, मैनपुरी के राम गोपाल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद महिला वर्ग में आरईसी, मैनपुरी की आकांक्षा शर्मा को पहला, एचसीएसटी की मानसी शर्मा को दूसरा और आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज की रचना यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इससे पहले हुए उद्घाटन कार्यक्रम में राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संस्था के वित्त एवं प्रशासनिक निदेशक डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।