फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An innocent child got burnt in a fire caused by a domestic gas cylinder and died

Agra News: घरेलू गैस सिलिंडर में लगी आग में झुलसा मासूम, मौत

Tue, 11 Mar 2025 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
An innocent child got burnt in a fire caused by a domestic gas cylinder and died
गांव कमलपुर ​स्थित मृतक आदित्य का घर
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर में मंगलवार शाम खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खेल रहे दो मासूम भाई गंभीर रूप से झुलस गए। 5 वर्षीय मासूम की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। भाई का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद घर में मातम छाया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

गांव कमलपुर के रहने वाले गोपीचंद्र कश्यप की पत्नी पूनम देवी मंगलवार की शाम को गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। पास ही दोनों पुत्र 8 वर्षीय अनिकेत उर्फ नीलेश और 5 वर्षीय आदित्य वहां खेल रहे थे। खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज के चलते अचानक सिलिंडर में भीषण आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आकर दोनों मासूम भाई गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

बच्चों और उन्हें बचाने का प्रयास कर रही मां की चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। किसी तरह से सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। मगर, तब तक आदित्य की मौत हो चुकी थी। परिजन अनिकेत उर्फ नीलेश को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने कमलपुर पहुंच कर जानकारी जुटाई। अनिकेत की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed