{"_id":"60597ef9d5d4751b6a29b941","slug":"ambassador-of-uzbekistan-meets-agra-mayor-and-visits-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टर सिटी: एक जैसे हैं आगरा और समरकंद, उज्बेकिस्तान के राजदूत बोले- मिलकर करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टर सिटी: एक जैसे हैं आगरा और समरकंद, उज्बेकिस्तान के राजदूत बोले- मिलकर करेंगे काम
Tue, 23 Mar 2021 11:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
मेयर नवीन जैन के साथ उज्बेकिस्तान के राजदूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद और मुगलिया राजधानी रहे आगरा के बीच एक जैसी संस्कृति, शिल्प और कला देखते हुए तय हुआ है कि सिस्टर सिटी समरकंद और आगरा एक दूसरे केशहर में हैंडीक्राफ्ट सेंटर खोलेंगे, जहां लेदर और मार्बल हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित किया जाएगा। सोमवार को उज्बेकिस्तान के राजदूत दिलशाद अखतोव ने मेयर नवीन जैन के साथ नगर निगम में मुलाकात की, जिसमें तय हुआ कि कारोबारी रिश्तों को बढ़ाने केलिए अगस्त में आगरा का दल समरकंद की यात्रा करेगा।
नगर निगम परिसर में स्मार्ट सिटी सभागार में मेयर नवीन जैन ने माला पगड़ी पहनाकर उज्बेकिस्तान के राजदूत दिलशाद का स्वागत किया और ताज की प्रतिकृति भेंट की। उज्बेक राजदूत ने मेयर को समरकंद शहर की कृति भेंट की। उन्होंने 2018 में हुए एमओयू पर चर्चा की, जिसमें स्मारकों को संवारने और विरासत को संजोने पर कार्यवाही के लिए बात की गई। इस दौरान नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे, अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, पीएमसी लीडर आनंद मेनन मौजूद रहे। इससे पहले उज्बेक राजदूत ने ताजमहल का परिवार के साथ दीदार किया।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या: आरोपियों को सजा दिलाने में अहम होंगे ये वैज्ञानिक साक्ष्य!
विज्ञापन
एक जैसे हैं आगरा और समरकंद
आगरा और समरकंद एक जैसे शहर हैं। एक जैसी संस्कृति, कला हैं। हम पर्यटन, हस्तकला, व्यापार को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। आगरा के दल को समरकंद आने के लिए आमंत्रित किया है। - दिलशाद अखतोव, राजदूत, उज्बेकिस्तान
आगरा: बाजारों में टूट रहे नियम, भारी न पड़ जाए सामाजिक दूरी और मास्क की अनदेखी, देखिए तस्वीरें
मिलकर करेंगे काम
दोनों शहर साझा हस्तकला केंद्र के लिए तैयार हुए हैं। अगस्त के महीने में हमें समरकंद आने का न्यौता दिया है। कारोबारी रिश्तों के साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र में हम मिलकर काम करेंगे। - नवीन जैन, मेयर