फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala will honor the Corona warriors in agra

कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगा अमर उजाला, आगरा कॉलेज में कार्यक्रम

Sun, 28 Feb 2021 08:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Feb 2021 08:23 AM IST
सार

  • रविवार सुबह जागरूकता के लिए निकाली जाएगी साइकिल रैली
  • चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों का किया जाएगा सम्मान

विज्ञापन
Amar Ujala will honor the Corona warriors in agra
कोरोना कर्मवीर सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण काल में अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं को रविवार सुबह आगरा कॉलेज में सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सक, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारी और सेवा प्रदाताओं का उनकी सेवाओं के लिए अभिनंदन होगा। 

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से कोरोना योद्धाओं के सम्मान के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए सुबह साइकिल रैली भी निकाली जाएगी। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी आकर्षक उपहार जीत सकते हैं।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे निकलेगी साइकिल रैली
कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार सुबह 8 बजे से महात्मा गांधी मार्ग स्थित आगरा कॉलेज से साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली में हिस्सा लेने वालों को किट प्रदान की जाएगी, वहीं प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रैली आगरा कॉलेज से शुरू होकर दीवानी चौराहा पहुंचेगी, जहां से यू टर्न लेकर वापस आगरा कॉलेज पर पहुंचेगी। इसके बाद कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। शहर के मेयर नवीन जैन कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेंगे। इनमें लॉकडाउन के दौरान भी अपनी आपातकालीन सेवाएं देने वाले चिकित्सक, पुलिसकर्मी और सफाईकर्मी शामिल हैं।

इस सम्मान समारोह और साइकिल रैली के मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा (एमडी., डीएम न्यूरोलॉजी) हैं। प्रायोजक तपन ग्रुप, डॉ. विजय किशोर बंसल, शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और साइंटिफिक पैथोलॉजी है। सह प्रायोजक प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, द इंटरनेशनल स्कूल आगरा, हिलमैन पब्लिक स्कूल, वाइब्रेंट कोचिंग, होली लाईट स्कूल, केक हाउस, वैकमेट, डी.आर.वी. मोटर्स, सैनेटाईज, डर्बी आदि हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed