फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation is bringing international level speaker to a stage, Program Held on March 25

पहली बार एक मंच पर होंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ता, 'नजरिया' के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Wed, 21 Mar 2018 11:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो,अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 21 Mar 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation is bringing international level speaker to a stage, Program Held on March 25
- फोटो : अमर उजाला

“नज़रिया- जो जीवन बदल दे” कार्यक्रम में आगरा के लोगों से साइबर सुरक्षा-जीवन सुरक्षा विषय पर बातचीत करने आ रहे हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विचारक, प्रसिद्ध साइबर विशेषज्ञ और सुप्रीम कोर्ट के वकील पवन दुग्गल, जो 25 मार्च (रविवार) को जे.पी.सभागार में हो रहा है। यह कार्यक्रम अमर उजाला फाउंडेशन, इग्नाइटेड माइन्ड्स के साथ मिलकर कर रहा है।  

विज्ञापन




कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। देश और आगरा में हिंदी में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं को अमर उजाला फाउंडेशन लेकर आ रहा है। 
विज्ञापन


पवन दुग्गल:
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन दुग्गल दुनिया के चार सबसे सम्मानित और जानकार साइबर वकीलों में से एक माने जाते हैं। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हुए पवन दुग्गल ने साइबर कानूनों के क्षेत्र में लगातार बेहद अहम काम किया है। Cyberlaws.Net संस्था के माध्यम से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र देश-दुनिया साइबर अपराधों से हर वर्ग के लोगों, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं को जागरूक कर रहे हैं। साइबर कानून, साइबर सुरक्षा, आईपीआर और ई-कॉमर्स जैसे विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण किताबों के लेखक भी हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
'नजरिया- जो जीवन बदल दे' इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। foundation.amarujala.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फार्म में दी गईं सभी जानकारी भरना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed