फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Singh Slams Former UP Minister Azam Khan in Firozabad

अमर सिंह ने आजम खान को बताया देशद्रोही, दिया बड़ा बयान

Tue, 16 Oct 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Oct 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh Slams Former UP Minister Azam Khan in Firozabad
सांसद अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला
युवा हिंदू वाहिनी भारत के राष्ट्रीय संरक्षक एवं सांसद अमर सिंह ने यूपी के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजम खान देशद्रोही हैं। वो सच्चे मुसलमान नहीं हैं। अमर सिंह फिरोजाबाद में संस्था के कार्यक्रम आए थे।
विज्ञापन

 
शहर के पालीवाल ऑडिटोरियम में मंगलवार को युवा हिंदू वाहिनी भारत द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक एवं सांसद अमर सिंह ने शिरकत की। समारोह में उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि हिंदुत्व रहेगा तब तक सब कुछ ठीक रहेगा। राहुल गांधी के मंदिर जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उनकी वजह से ही नास्तिक लोग भी मंदिर जाना सीख गए हैं और मंदिर जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना

सपा-बसपा गठबंधन पर अमर सिंह ने कहा कि मायावती यदि गेस्टहाउस कांड भूल जाएं तो संभव है। लेकिन लगता नहीं वो इतना बड़ा मन बना पाएंगीं। एएमयू में 1200 कश्मीरी छात्रों द्वारा कार्रवाई को नहीं रोकने पर पढ़ाई छोड़ने की धमकी पर कहा कि 1200 नहीं 12 लाख चले जाएं और रामपुर होते हुए जाएं, कोई भी फर्क नहीं पड़ता। देश सर्वोपरि है। 

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब जागे तभी सवेरा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मोदी एवं योगी ने नास्तिक को भी आस्तिक बना दिया। मैं राहुल गांधी के बारे में नहीं कह रहा हूं। लेकिन कांग्रेस के एक बड़े नेता ने खुद कहा था गुजरात चुनाव में मुस्लिम लीडर कम भेजूंगा।  

अमर सिंह ने सेक्युलर मोर्चा के नेता शिवपाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद जिले में शिवपाल यादव आज भी वजूद रखते हैं। उन्होंने आजम खान पर कहा कि भारत माता को डायन कहने वाला सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता है। 

अमर सिंह ने यहां सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी खूब तंज कसा। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव ने उन्हें चुनौती दी थी कि वो फिरोजाबाद में आकर दिखाएं। उनकी चुनौती स्वीकार करके यहां आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed