फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Along with the installation of Kalash, worship of Mata Shailputri was done on the first day of Navratri.

Agra News: कलश स्थापना के साथ नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की हुई पूजा

Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Along with the installation of Kalash, worship of Mata Shailputri was done on the first day of Navratri.
मैनपुरी। शारदीय नवरात्र का बृस्पतिवार से शुभारंभ हुआ। पहले दिन जिलेभर में माता के मंदिरों में माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा हुई। जिले में 400 से अधिक स्थानों पर पंडाल लगाकर माता की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। माता के मंदिर सुबह से लेकर शाम तक माता के जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया। माता के मंदिर पर सुबह शाम मेले जैसे हालात नजर आ रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही शहर के काली माता मंदिर, दुर्गा मंदिर में भी माता के भक्तों की भीड़ दिखाई दी। शहर के मोहल्ला राजा का बाग, देवीरोड, करहल रोड, आगरा रोड, राधारमन रोड, आगरा बाईपास रोड सहित विभिन्न स्थानों पर कलश यात्रा के साथ माता की प्रतिमा की स्थापना कराई गई। यहां सुबह शाम पंडालों में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

किशनी नगर पंचायत में चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने नगर के सभी मंदिरों पर विशेष साफ सफाई कराकर चूना डलवाया। पहले दिन ही नगर के सिद्धपीठ गमा देवी मंदिर,भुवनेश्वरी देवी मंदिर,सती मंदिर,काली माता मंदिर,आदि पर सुबह से भक्तो ने पहुंचकर पूजा की। बरनाहल में नवदुर्गा महोत्सव का शुभारंभ से पहले दुर्गा माता की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 51 कन्याएं शामिल हुईं। शेभायात्रा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप और चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योंति नगर पंचायत में बैंक ऑफ़ इंडिया के पास सार्वजनिक स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा नगर भ्रमण कर स्थापित की गई। इसके साथ ही नगर के शीतला देवी मंदिर, गामा देवी मंदिर पर भी भक्तों ने पूजा की। इस दौरान सौरभ शर्मा, मनोज गुप्ता आदि भक्त शामिल रहे। कस्बा कुरावली में भी मां दुर्गा की प्रतिमा की शोभायात्रा निकालकर दुर्गा पंडालों में स्थापित किया गया। नगर में स्थित मंदिर महाराज जी बाबा, मंदिर झारखंडेश्वर नाथ, मंदिर बनखंडेश्वर, मंदिर गेमी महाराज, मंदिर श्यामादेवी सहित क्षेत्र के मंदिरों मेें सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

कस्बा घिरोर में श्री माता जागरण मंडल के द्वारा माता शेरा वाली की शोभायात्रा माता गली नाहिली रोड़ से निकाली गई। नगर पुरोहित पंडित जयदेव दीक्षित ने घिरोर नगर पंचायत अध्यक्ष यतेंद्र कुमार जैन के साथ पूजा की। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में कस्बा के लोग शामिल हुए। बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी, बिछवां, सिमरई, सहारा, जैली, जिरौली, भनऊ, औरंन्ध, जगतपुर, हंन्नूखेड़ा, बलारपुर, तिसौली,वीलों, मरहरी,नगला हिम्मत, भोजपुर, गोशलपुर आदि में सुबह से ही भक्तों की भीड़ माता की पूजा के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed