फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alleged murder of son parents sitting on hunger strike said will not wake up until justice is not given

Agra: बेटे की हत्या का आरोप, भूख हड़ताल पर बैठे मां-पिता...बोले- न्याय न मिलने तक उठेंगे नहीं

Wed, 20 Nov 2024 03:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 03:00 PM IST
सार

आगरा में 13 नवंबर को हाईवे के सर्विस रोड पर युवक घायल हालत में मिला था। परिजन बोले बेटे की हत्या की गई है, जबकि पुलिस ने मुकदमा हादसे में दर्ज किया है। 

 

विज्ञापन
Alleged murder of son parents sitting on hunger strike said will not wake up until justice is not given
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता कस्बे के युवक की मौत के मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना को हादसा दर्शाया जा रहा है। मंगलवार को माता-पिता घर में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन से टक्कर लगने की बात सामने आई थी। परिजन ने जो नाम बताए थे, उन लोगों से भी पूछताछ हो चुकी है। जांच जारी है।
विज्ञापन


रुनकता निवासी आदित्य 13 नवंबर की रात हाईवे की सर्विस रोड पर कस्बे के पास घायल मिला था। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार की सुबह से भूख हड़ताल पर बैठीं मृतक की मां हेमलता ने बताया कि आदित्य 13 नवंबर की शाम को खाना खाने के बाद घर पर बैठा था। तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह पड़ोसी की बाइक लेकर घर से चला गया। करीब 1 घंटे बाद घर पर आकर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि आदित्य सड़क किनारे घायल पड़ा है। परिजन उसे उठाकर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि तहरीर में जिन लोगों के नाम लिखकर दिए थे, उनसे पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की। मां और परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि आदित्य की हत्या की गई है। पुलिस सड़क हादसा बता रही हैं। परिजन ने हत्या की रिपोर्ट लिखकर घटना के खुलासे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में हादसे में मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। पड़ताल की जा रही है। जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, वह सब परिवार के परिचित हैं। मामले में साक्ष्य संकलन के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed