फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegation: Abused on caste lines, beaten, made to drink urine from shoes

आरोप : जातिसूचक गालियां दीं, पीटा, जूते में पेशाब कर पिलाया

Tue, 15 Jul 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Abused on caste lines, beaten, made to drink urine from shoes
मैनपुरी। अनुसूचित जाति की एक महिला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि कुछ लोगों ने उनकी और उनके पति की पिटाई की फिर जूते में पेशाब कर जबरन पिलाया। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के मुताबिक, उनकी आबादी की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बीते 12 जुलाई को तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई गई और बुलडोजर से विपक्षी की नींव ध्वस्त कर उन्हें कब्जा दिलाया गया था।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि अगले दिन शाम को जब वह पति के साथ अपनी जमीन पर नींव खोदने गईं तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और उनकी पिटाई की। महिला का आरोप है कि एक आरोपी ने उनके पति पर तमंचा तान दिया और उन्हें व उनके पति को घर के अंदर ले जाकर जूते में पेशाब कर जबरन पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। पूर्व में भी इस मामले में एक झूठा केस दर्ज कराया गया था। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की सत्यता की गहन जांच की जाएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed